टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों से उलझने के लिए तैयार हैं शोएब इब्राहिम, दो महीने पहले से ही कर रहे हैं तैयारी!

Shoaib Ibrahim Ready To Join Khatron Ke Khiladi 14: टीवी के मशहूर एक्टर शोएब इब्राहिम को आखिरी बार 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था, जहां उन्होंने फिनाले तक राह तय की थी। वहीं अब खबर आ रही है कि शोएब इब्राहिम रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 14' में भी कदम रख सकते हैं।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 14' में हाथ आजमाएंगे शोएब इब्राहिम

Shoaib Ibrahim Ready To Join Khatron Ke Khiladi 14: टीवी के मशहूर एक्टर शोएब इब्राहिम अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। शोएब इब्राहिम ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। एक्टर को आखिरी बार डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था, जहां उन्होंने फिनाले तक अपनी राह तय की थी। हालांकि शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ट्रॉफी जीतने से चूक गए थे। वहीं अब बताया जा रहा है कि डांस का टैलेंट दिखाने के बाद वह खतरों से भी उलझने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शोएब इब्राहिम जल्द ही रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में भी कदम रखने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) को उनके लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका कक्कड़ से एक शो के सिलसिले में बात करते देखा गया, जो कि दो महीने बाद शुरू होने वाला है। शोएब इब्राहिम व्लॉग में आईसक्रीम खाते नजर आए। लेकिन उन्होंने कहा कि जब भी वह हाई शुगर वाली आईसक्रीम खाते हैं तो उन्हें बाद में पछतावा होता है। इसपर दीपिका पादुकोण ने उन्हें आईसक्रीम खाने के लिए मना किया। हालांकि शोएब इब्राहिम ने जवाब दिया कि उनके अगले प्रोजेक्ट में अभी दो से तीन महीने का वक्त है। तब तक वह खुद को उसके लिए फिट कर लेंगे।

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' के सिलसिले में बात कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जून तक शुरू होगी। बता दें कि 'झलक दिखला जा 11' के दौरान भी शोएब इब्राहिम का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए सामने आया था। हालांकि एक्टर की ओर से इस मामले पर आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article