Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है सुर्खियों में बना हुआ है। शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को रातोंरात बाहर कर दिया। प्रोडक्शन ने शहजादा पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया है। शो में दोनों अरमान और रुही का रोल प्ले कर रहे थे। शहजादा और प्रतीक्षा को शो में रोहित पुरोहित और गर्विता सीधवानी ने रिप्लेस किया है। अब शहजादा के बाहर होने पर एक्ट्रेस नियति जोशी ने चुप्पी तोड़ी है। नियति शो में स्वर्णा का किरदार निभा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, शहजादा सेट पर काफी एटीट्यूड में रहते थे।
Niyati Joshi-Shehzada Dhami (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- शहजादा-प्रतीक्षा का सपोर्ट करते-करते श्रुति उल्फत पर भड़कीं शिल्पा शिंदे, बोलीं- इतनी सीनियर एक्ट्रेस होकर भी...
नियति ने कहा, प्रतीक्षा तो अच्छी लड़की थी। शहजादा में काफी एटीट्यूड था। उन्होंने कहा कि मैं जानती थी कि ऐसा कभी न कभी होगा। शहजादा सेट पर कभी भी किसी को गुड मॉर्निंग या हाई... हेलो तक नहीं कहते थे।
शहजादा में था एटीट्यूड
उन्होंने कहा, पता नहीं उसमें किस बात का एटीट्यूड था। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं मानती हूं जो होता है अच्छे के लिए होता है। राजन शाही बहुत ही अच्छे प्रोड्यूसर हैं। वो अपनी टीम का फैमिली की तरह ध्यान रखते हैं। अगर उन्होंने इस तरह का कोई स्टेप लिया तो जरूर चीजें उस लेवल पर हुई होगी। नियति से पहले समृद्धि शुक्ला और बाकी सदस्यों ने दोनों के टर्मिनेशन पर अपनी राय रखी थी।
शो में अभिरा का रोल प्ले करने वाली समृद्धि ने कहा था, मेरी शहजादा और प्रतीक्षा के साथ कुछ खास बॉन्डिंग नहीं थी। मैं नहीं जानती उन दोनों और प्रोड्यूसर्स के बीच में क्या बात चीत हुई। इसलिए मैं इस मामले में कोई कमेंट नहीं करना चाहती हूं। शहजादा और प्रतीक्षा के जाने के बाद शो की टीआरपी पर असर पड़ा है। मेकर्स शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।
