YRKKH फेम Mohsin Khan को आया था हार्ट अटैक, 32 साल की उम्र हुए फैटी लीवर के शिकार

Mohsin Khan Suffered Heart Attack: टीवी एक्टर मोहसिन खान ने हाल ही में अपने से जुड़ा एक खुलासा किया है की कुछ समय पहल एक्टर को माइल्ड हार्ट अटैक आया था। साथ ही 32 साल की उम्र में वह फैटी लीवर का भी शिकार हुए पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Mohsin Khan Suffered Heart Attack: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर मोहसीन खान अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सिर्फ यही नहीं एक्टर ने सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर पहचान भी बनाई जिसे आज तक कोई मिटा नहीं सका। हाल ही में एक्टर ने इंटरव्यू में दिया जिसमें उन्होंने बताया की कुछ समय पहले उन्हे हार्ट अटैक आया था सिर्फ यही नहीं वह एक गंभीर बिमारी से भी जूझ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए मोहसिन खान के खुलासे से जुड़ी पूरे खबर।

Mohsin Khan Sufferd From Mild Heart Attack

पिंकवीला से बात करते हुए ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एक्टर मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने बताया की आखिर क्यूँ इतने समय से उन्होंने टीवी की दुनिया से ब्रेक लिया था। उन्होंने बताया कि उन्हें फैटी लीवर की समस्या थी और पिछले साल उन्हें हल्का दिल का दौरा भी पड़ा था। यह फैंस के लिए एक शाकींग खबर है एक्टर को लेकर क्यूँ मोहसिन ने ऐसा कुछ अब तक खुलासा नहीं किया था। एक्टर ने यह भी बताया की उन्होंने अब तक यह बात किसी को भी नहीं बताई थी क्यूँकी यह एक बुरा दौर था।

End of Feed