टीवी मसाला

Exclusive: Rubina Dilaik के हाथ लगी पलाश मुच्छल की फिल्म, इस दिग्गज एक्टर के साथ लगाएंगी एंटरटेनमेंट का तड़का

Exclusive Rubina Dilaik Gets Movie With Rajpal Yadav: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। रुबीना दिलैक के हाथ हाल ही में पलाश मुच्छल की मूवी 'हम तुम मकतूब' लगी है। इस मूवी में रुबीना दिलैक राजपाल यादव के साथ नजर आएंगी।

Image

रुबीना दिलैक के हाथ लगी पलाश मुच्छल की फिल्म

Exclusive Rubina Dilaik Gets Movie With Rajpal Yadav: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। रुबीना दिलैक का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है। 'छोटी बहू' बनकर टीवी की दुनिया में मुकाम हासिल करने वाली रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के हाथ एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्म लगी है। इस मूवी में वह राजपाल यादव के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी, जिनके साथ वह पहले भी 'अर्द्ध' में नजर आ चुकी हैं। रुबीना दिलैक ने अपनी मूवी से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। वहीं मूवी के डायरेक्टर पलाश मुच्छल ने 'हम तुम मकतूब' को लेकर टाइम्स नाउ/टेली टॉक से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि ये मूवी कुछ बच्चों से जुड़ी होने वाली है।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और राजपाल यादव की अपकमिंग मूवी 'हम तुम मकतूब' के बारे में बात करते हुए पलाश मुच्छल ने कहा, "तो यहां हम दोबारा कैमरा रोल करते हैं और वो भी अपनी स्पेशल मूवी 'हम तुम मकतूब' के लिए। हमारी फिल्म का नाम है 'हम तुम मकतूब।' इसमें राजपाल यादव, रुबीना दिलैक, मुस्ताक खान और लिलीपुट जी हैं। इस मूवी की एक खास बात ये भी है कि ये मूवी में 15 बच्चे हैं जिन्हें डाउन सिंड्रोम है। मकतूब का मस्तल होता है डेस्टिनी। हम इसकी शूटिंग गोवा, मुंबई और बदलापुर में करेंगे और आज इसका मुहुर्त था।" बता दें कि 'हम तुम मकतूब' के मुहुर्त पर पलाश मुच्छल, रुबीना दिलैक, राजपाल यादव सहित कई सितारे मौजूद नजर आए। उनके अलावा बॉलीवुड की चर्चित सिंगर पलक मुच्छल भी दिखाई दीं।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने पलाश मुच्छल के साथ 'अर्द्ध' में भी काम किया था। लेकिन 'हम तुम मकतूब' के जरिए वह दोबारा पलाश मुच्छल के साथ आई हैं। एक्ट्रेस के बारे में बात करते हुए पलाश मुच्छल ने कहा, "वो बहुत खुश थीं। जब मैंने फोन करके उन्हें 'हम तुम मकतूब' की कहानी बताई तो उन्होंने बिना पूरी कहानी सुने ही हां कह दी। क्योंकि हम दोनों के मन में एक-दूजे के प्रति काफी सम्मान है। रुबीना को रोमांस करते हुए, डांस करते हुए और इमोशनल सीन में देखा जा सकता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article