टीवी मसाला

'Anupama' की TRP गिरते ही राजन शाही फिर लेंगे लीप का सहारा, इस शख्स की एंट्री कर बदलेंगे कहानी का रुख

Anupama LEAP Twist: खबर आ रही है कि रूपाली गंगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gourav Khanna) स्टारर इस शो में एक बार फिर बड़ा लीप आने वाला है, जिसके बाद शो की कहानी का रुख पूरे तरीके से बदल जाएगा। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Anupama LEAP Twist

Anupama LEAP Twist: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले शो में से एक है। यह टीवी जगत के नंबर वन टीआरपी रेटिंग वाला शो है। दर्शक इस शो के नए एपिसोड का इंतजार करते रहते हैं। लेकिन पिछले दो हफ्तों से अनुपमा शो की टीआरपी रेटिंग में गिरावट देखी गई है। ऐसे में मेकर्स नए ट्विस्ट लाने के लिए पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। अब खबर आ रही है कि रूपाली गंगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gourav Khanna) स्टारर इस शो में एक बार फिर बड़ा लीप आने वाला है, जिसके बाद शो की कहानी का रुख पूरे तरीके से बदल जाएगा। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

खबर आ रही है कि टीआरपी रेटिंग में उछाल लाने के लिए निर्माता अनुपमा (Anupamaa) शो में एक और लीप लाने की योजना बना रहे हैं। अगर सब कुछ सही रहा, तो ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक लोकप्रिय अभिनेता के शो की स्टार कास्ट में शामिल होने की भी उम्मीद है। यानि अनुपमा शो में एक नई एंट्री होने वाली हैं। बता दें कि YRKKH में रोहित की भूमिका निभाने वाले शिवम खजूरिया अनुपमा शो में लीप के बाद एंट्री कर सकते हैं।

शो से जुड़े एक सूत्र ने फिल्मीबीट को बताया, "जब मेकर्स एक और लीप पेश करेंगे तो अनुपमा में एक नया ट्रैक देखने को मिलेगा। शिवम खजूरिया को अनुपमा सीरियल में एक अहम भूमिका के लिए संपर्क किया गया है। साथ ही यह भी बता दें कि शिवम खजूरिया का कोई नया शो नहीं आ रहा है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article