YRKKH में लीड एक्ट्रेस बनकर धांसू एंट्री मारेगी ये हसीना, मोहसिन खान संग भी कर चुकी है रोमांस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Makers Approach Eisha Singh: टीवी का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलता है' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके लिए मेकर्स बड़ी तैयारियां कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि अब लीड एक्ट्रेस के लिए भी उन्होंने एक हसीना को अप्रोच भी किया है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Makers Approach Eisha Singh: टीवी का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो हमेशा से ही टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहा है, लेकिन इन दिनों शो की रेटिंग गिरती हुई दिख रही है। बता दें कि प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही लीप आने वाला है। पहले जहां मेकर्स एक्टर की तलाश में लगे हुए थे तो वहीं अब उन्होंने एक्ट्रेसेस को भी अप्रोच करना शुरू कर दिया है। इन्हीं सब के बीच 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए 'बेकाबू' एक्ट्रेस ईशा सिंह का नाम सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स ने ईशा सिंह (Eisha Singh) को लीड एक्ट्रेस के लिए अप्रोच किया है। शो को लेकर खबर थी कि लीप के बाद ईशा सिंह प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) को रिप्लेस करती दिखाई देंगी। हालांकि अभी दोनों कलाकारों के बीच बात बनती नजर नहीं आ रही है। दरअसल, ईशा सिंह से जुड़े सूत्रों का कहना है, "ईशा सिंह को भले ही शो के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन इन दिनों वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी में लगी हुई हैं।"

End of Feed