YRKKH Maha Twist: सगी मां के गले लग सिसक-सिसककर रोया अरमान, खत्म की अभिरा संग दूरियां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। जहां पहले खबर मिली थी कि अभीर चारू से नहीं बल्कि कियारा से शादी करेगा। वहीं अब बताया जा रहा है कि अरमान के सामने शिवानी का सच आ जाएगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी को रॉकेट की तरह सातवें आसमान पर पहुंचाने के लिए राजन शाही ने कमर कस ली है। शो में एक साथ कई ऐसे धमाके होने वाले हैं जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा देंगे। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जहां चारू के गायब होते ही अभीर कियारा से शादी कर लेगा। वहीं कियारा भी अभीर का हाथ थामकर पोद्दार परिवार छोड़कर चली जाएगी। लेकिन इसके अलावा एक और महाट्विस्ट शो में आने वाला है। दरअसल, अरमान के सामने शिवानी की सच्चाई आ जाएगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाला है महाट्विस्ट

End of Feed