टीवी मसाला

YRKKH Maha Twist: सगी मां के गले लग सिसक-सिसककर रोया अरमान, खत्म की अभिरा संग दूरियां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। जहां पहले खबर मिली थी कि अभीर चारू से नहीं बल्कि कियारा से शादी करेगा। वहीं अब बताया जा रहा है कि अरमान के सामने शिवानी का सच आ जाएगा।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाला है महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी को रॉकेट की तरह सातवें आसमान पर पहुंचाने के लिए राजन शाही ने कमर कस ली है। शो में एक साथ कई ऐसे धमाके होने वाले हैं जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा देंगे। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जहां चारू के गायब होते ही अभीर कियारा से शादी कर लेगा। वहीं कियारा भी अभीर का हाथ थामकर पोद्दार परिवार छोड़कर चली जाएगी। लेकिन इसके अलावा एक और महाट्विस्ट शो में आने वाला है। दरअसल, अरमान के सामने शिवानी की सच्चाई आ जाएगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कुछ बीटीएस फोटोज और वीडियोज भी सामने आई हैं, जिसमें अरमान और शिवानी एक-दूजे को देखकर सिसक-सिसककर रोते नजर आए। सेट से वायरल हुए इस वीडियो को देख कहा जा सकता है कि अभिरा शिवानी और अरमान के सामने सच्चाई लेकर आती है। खुद अभिरा शिवानी को उसके असली आरू यानी अरमान से मिलवाती है। वहीं अरमान को सामने देख शिवानी को चीजें याद आने लगती हैं। दोनों मां-बेटे एक-दूसरे को गले से लगाकर खूब रोते हैं।

अभिरा से दूरियां मिटाएगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभिरा से अपनी दूरियां मिटा लेगा। वो अभिरा से कहेगा कि मैं चाहता हूं कि मेरी जिंदगी में दो सबसे जरूरी लोग मम्मी और तुम हमेशा मेरे साथ रहो। अरमान और अभिरा का ये रोमांटिक सीन देखकर फैंस भी उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article