YRKKH Leap Promo: बेटियों के कारण फिर जुदा हुए अरमान-अभिरा, 8 सालों में बदली जिंदगी; लोग बोले- बंद कर दो...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Promo Video: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 8 साल का लीप आने वाला है। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है, जिसने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। सीरियल के प्रोमो में नजर आया कि अरमान और अभिरा बेटियों के कारण फिर अलग हो जाते हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Promo Video: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीआरपी में भी अच्छी-खासी धाक जमाई हुई थी। लेकिन बीते कुछ सप्ताह से सीरियल की रेटिंग गिरती ही नजर आ रही है। ऐसे में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के मेकर्स शो में 8 साल का लीप ला रहे हैं, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है। इस प्रोमो वीडियो में नजर आया कि अरमान और अभिरा एक-दूजे से फिर अलग हो जाते हैं। जहां अभिरा वाणी के साथ अपनी दुनिया बसा लेती है तो वहीं अरमान, मायरा के साथ पोद्दार हाउस में ही रहता है।

yeh rishta kya kehlata hai  (1)

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोमो वीडियो में कई ट्विस्ट देखने को मिले। शो में दिखाया गया कि अभिरा और वाणी अपनी जिंदगी अलग बिताती हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अभिरा मैकेनिक बनकर अपना घर चलाती है। वाणी उसे मम्मा कहकर पुकारती है और वो कहती है कि वाणी के अलावा जिंदगी में उसे और कोई नहीं चाहिए। हालांकि उसे अरमान की याद आती है। दूसरी ओर अरमान, मायरा के साथ पोद्दार हाउस में ही रहता है। अरमान को मायरा 'बेस्ट पापा' बताती है, जिसपर दादी सा कहती हैं कि ऐसे तो इसे अपनी मां की याद भी नहीं आएगी। इसपर अरमान जवाब देता है कि जरूरत भी नहीं है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 8 साल बाद अभिरा और अरमान के रास्ते कैसे एक होंगे।

End of Feed