टीवी मसाला

KBC 15: केबीसी के सेट पर धूमधाम से मनाया गया अमिताभ बच्चन का बर्थडे, सेट पर इमोशनल हुए एक्टर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 10, 2023, 12:07 PM IST

Amitabh Bachchan Cried KBC Set: केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन का 81वां जन्मदिन धूमधाम सेलिब्रेट किया गया। एक्टर खास सरप्राइज को देखकर काफी इमोशनल हो गए है। एक्टर सेट पर रोने लगे। बिग बी सेट पर कहते हैं कि हमेशा मैं लोगों को टिशू देते हूं आज मुझे जरूरत पड़ गई।

Image

Amitabh Bachchan (credit pic: instagram)

Amitabh Bachchan Cried KBC Set: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कल यानी 11 अक्टूबर को 81वां जन्मदिन है। एक्टर उम्र के इस पड़ाव में भी काम कर रहे हैं। एक्टर अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। एक्टर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन का 81वां जन्मदिन खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाएगा। बिग बी को सेट पर फैंस और ऑडियंस की तरफ से खास सरप्राइज मिला। इस सरप्राइज को देखकर बिग बी काफी इमोशनल हो गए है। मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर किया है।

बिग बी का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। महानायक के जन्मदिन पर फैंस उनसे मिलने के लिए घर के बाहर इंतजार करते हैं। एक्टर भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। हर साल अपने फैंस से घर के बाहर आकर मिलते हैं। बिग बी हमेशा कहते हैं कि वो कुछ भी

नहीं है। ये उनके फैंस का प्यार है।

केबीसी के सेट पर इमोशनल हुए अमिताभ

अमिताभ लंबे समय से केबीसी होस्ट कर रहे हैं। प्रोमो वीडियो में बिग बी कहते हैं कि हमेशा मैं लोगों को टिशू देता हूं। आज मुझे जरूरत पड़ गई। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर के पिछले बर्थडे पर अभिषेक बच्चन और जया बच्चन आए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article