टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से खत्म हुआ Jay Soni का किस्सा, इस दिन शूट करेंगे आखिरी एपिसोड

Jay Soni Ready To Leave Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जय सोनी का किस्सा खत्म होने वाला है। यूं तो शो में उन्हें खाई से गिरते हुए दिखा दिया गया है। वहीं यह भी सामने आ चुका है कि वह आखिरी एपिसोड कब शूट करेंगे।

Image

yeh rishta kya kehlata hai

Jay Soni Ready To Leave Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सालों से लोगों के दिलों में बखूबी जगह बनाई हुई है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही भयंकर ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि शो में अभिनव की मौत होने वाली है। मेकर्स ने जब से इस बात का ऐलान किया है, तब से ही फैंस के बीच छटपटाहट मची हुई है। अभिनव की मौत को लेकर कई फैंस ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को बॉयकॉट तक किया था। वहीं अब यह बात भी सामने आ चुकी है कि अभिनव का किरदार अदा करने वाले जय सोनी आखिरी एपिसोड कब शूट करेंगे।

बता दें कि जय सोनी (Jay Soni) ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कैमियो के लिए कदम रखा था, लेकिन उनके किरदार ने ऐसी छाप छोड़ी कि लोग मेन लीड तक को भूल बैठे थे। जय सोनी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में प्रणाली राठौड़ के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी।लेकिन टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, जय सोनी अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कहने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि वह आज यानी 8 अगस्त को आखिरी एपिसोड की शूटिंग करेंगे।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जय सोनी के किरदार की तारीफ खुद राजन शाही ने भी की थी। दरअसल, जय सोनी की एंट्री ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी को दिलचस्प मोड़ दिया था। राजन शाही ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जय सोनी के कदम रखने से पहले शो को बंद करने की नौबत आ गई थी।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article