टीवी मसाला

YRKKH: शहजादा-प्रतीक्षा को रातों-रात बाहर किये जाने पर जय सोनी ने तोड़ी चुप्पी, कैमरे के सामने बांटे ज्ञान के मोती

Jay Soni And Karan Mehra Breaks Silence On Shehzada Dhami And Pratiksha Honmukhe Termination: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को अचानक बाहर किये जाने पर करण मेहरा और जय सोनी ने चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि दोनों राजन शाही के शो का हिस्सा रह चुके हैं।

Image

YRKKH में शहजादा-प्रतीक्षा को बाहर निकाले जाने पर जय ने दिया रिएक्शन

Jay Soni And Karan Mehra Open Up On Shehzada Dhami-Pratiksha Honmukhe Termination: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। फिल्हाल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में चौथी पीढ़ी चल रही है, जिसमें समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। हालांकि रोहित और गर्विता से पहले शो में शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बतौर अरमान और रूही कास्ट किया गया था। लेकिन उनके गलत व्यवहार के कारण मेकर्स ने उन्हें अचानक ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मामले पर अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा रह चुके जय सोनी (Jay Soni) और करण मेहरा ने चुप्पी तोड़ी है।

टीवी एक्टर जय सोनी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिनव का रोल अदा किया था। उन्होंने शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) को मेकर्स द्वारा अचानक बाहर निकाले जाने पर कहा कि मैंने उनके बारे में ऑनलाइन पढ़ा था। जय सोनी ने इस सिलसिले में आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि किसी को भी ऐसा प्लेटफॉर्म गंवाना चाहिए। एक एक्टर के तौर पर हर किसी को अपना काम करना चाहिए और अपने पार्ट को बखूबी निभाना चाहिए।" जय सोनी ने टेलीबाइट्स संग बातचीत में आगे कहा, "मेरा मानना है कि आप अपने काम के साथ हमेशा ईमानदार रहो, चाहे जो भी करो।"

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के करण मेहरा यानी नैतिक भी राजन शाही कि इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर किये जाने की बात पर रिएक्शन देते हुए कहा, "अगर मैं किसी और के मामले पर कमेंट करता हूं तो ये गलत होगा। प्रोफेशनलिज्म को लेकर हर किसी की अपनी परिभाषा है। किसी के लिए कोई शिकायत नहीं है। यहां पर जो भी हुआ बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। लेकिन सर तो सर हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article