Ormax TRP Week 13: अनुपमा की रफ्तार ने जेठालाल को किया पस्त, अभिरा-अरमान के रोमांस ने सातवें आसमान पर पहुंचाई TRP

Ormax TRP Week 13: ऑरमैक्स मीडिया ने इस सप्ताह का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। इस बार भी रुपाली गांगुली का 'अनुपमा' नंबर 1 पर रहा। खास बात तो यह है कि अभिरा और अरमान के नजदीक आते ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी भी सातवें आसमान पर पहुंच गई।

Authored by: आशना मलिकUpdated Apr 10 2024, 09:42 IST
Ormax TRP Week 13: ऑरमैक्स मीडिया ने जारी की टीआरपी लिस्ट01 / 11

Ormax TRP Week 13: ऑरमैक्स मीडिया ने जारी की टीआरपी लिस्ट

Ormax TRP Week 13: ऑरमैक्स मीडिया हर सप्ताह टीआरपी लिस्ट जारी करता है, जिससे पता चलता है कि कौन सा सीरियल कितने पानी में है। खासबात तो यह है कि हर सप्ताह केवल रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' ने ही नंबर 1 पर जगह बनाई है। उसके आगे अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भी घुटने टेकने लगा है। इस सप्ताह की ऑरमैक्स टीआरपी लिस्ट में भी ऐसा ही हाल देखने को मिला। रुपाली गांगुली का 'अनुपमा' नंबर 1 पर नजर आया तो वहीं दूसरी ओर अभिरा और अरमान के नजदीक आते ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की किस्मत भी चमक उठी। तो चलिए एक नजर डालते हैं ऑरमैक्स मीडिया की इस टीआरपी लिस्ट पर-

अनुपमा (Anupamaa)Image Credit : Instagram02 / 11

अनुपमा (Anupamaa)

रुपाली गांगुली का अनुपमा इस सप्ताह 74 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर दिखाई दिया। बता दें कि टीआरपी में शो भले ही पहले नंबर पर है, लेकिन इसका करंट ट्रैक लोगों को खासा पसंद नहीं आ रहा है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)Image Credit : Instagram03 / 11

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस सप्ताह 67 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर दिखाई दिया। बता दें कि दिन पर दिन शो की रेटिंग गिरती ही जा रही है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)Image Credit : Instagram04 / 11

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने इस सप्ताह 'गुम है किसी के प्यार में' को मात दे दी और 65 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर नजर आया। बता दें कि शो में अभिरा और अरमान को साथ में खूब पसंद किया जा रहा है।

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) Image Credit : Instagram05 / 11

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)

'गुम है किसी के प्यार में' को इस सप्ताह केवल 64 रेटिंग ही हासिल हुई। ऐसे में शो लुढ़ककर चौथे नंबर पर पहुंच गया।

शिव शक्ति: तप त्याग तांडव (Shiv Shakti: Tap Tyag Tandav)Image Credit : Instagram06 / 11

शिव शक्ति: तप त्याग तांडव (Shiv Shakti: Tap Tyag Tandav)

कलर्स टीवी के 'शिव शक्ति: तप त्याग तांडव' ने अच्छी खासी छलांग मारी है। 10वें स्थान से शो सीधा टॉप 5 में पहुंच गया है। इस सप्ताह शो को 63 रेटिंग हासिल हुई।

तेरी मेरी डोरियां (Teri Meri Doriyaann)Image Credit : Instagram07 / 11

तेरी मेरी डोरियां (Teri Meri Doriyaann)

'तेरी मेरी डोरियां' इस सप्ताह 62 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर दिखाई दिया। बता दें कि पहले के मुकाबले शो की हालत कुछ सुधरी है।

श्रीमद रामायण (Shrimad Ramayan)Image Credit : Instagram08 / 11

श्रीमद रामायण (Shrimad Ramayan)

'श्रीमद रामायण' को इस सप्ताह मात्र 62 रेटिंग ही हासिल हुई। बता दें कि शो की हालत कुछ दिनों से ही ऐसी ही नजर आ रही है।

परिणीति (Parineetii)Image Credit : Instagram09 / 11

परिणीति (Parineetii)

'परिणीति' ने कलर्स पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि 61 रेटिंग के साथ ये टीवी सीरियल आठवें नंबर पर दिखाई दिया।

इमली (Imlie)Image Credit : Instagram10 / 11

इमली (Imlie)

टीवी सीरियल 'इमली' को इस सप्ताह 60 रेटिंग हासिल हुई है। हालांकि लंबे वक्त बात इसे टॉप 10 में एंट्री मिली है।

झनक (Jhanak)Image Credit : Instagram11 / 11

झनक (Jhanak)

हिबा नवाब स्टारर 'झनक' इन दिनों टीआरपी लिस्ट में अच्छा परफॉर्म कर रहा है। हालांकि शो 59 रेटिंग के साथ इस सप्ताह दसवें नंबर पर रहा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!