Yeh Rishta Kya Kehlata Hai जल्द लेगा लीप का सहारा, TRP के खातिर कहानी में आएंगे ये बड़े ट्विस्ट!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही कहानी में दर्शकों को लीप देखने को मिलेगा, आखिर मेकर्स ने ऐसा फैसला क्यूं लिया पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों अभिरा और अरमान की शादी के बाद का तमाशा दिखाया जा रहा है। यह मिर्च मसाले वाली कहानी देख दर्शक काफी खुश हैं जिससे टीआरपी लिस्ट में शो तीसरे नंबर पर स्थान पाकर अनुपमा और झनक को टक्कर दे रहा है। इस बीच शो के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है जो मनोरंजन गलियारे में लीक हो गई है। खबर है की कहानी में दर्शकों को जल्द ही लीप देखने को मिलेगा, हालांकि यह फैसला क्यूं लिया गया है जानिए इस रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल के मेकर्स ने यह फैसला लिया है की जल्द ही कहानी को नया मोड़ देने के लिए उसमें लीप लाया जाएगा। लीप के बाद अभिरा और अरमान के रिश्ते में खटास आ जाएगी और वहीं दूसरी तरफ रुही की किस्मत चमकेगी। अरमान अपने काम में मशरुफ़ हो जाएगी जिससे अभिरा गुस्सा हो जाएगी। पति अरमान के इस व्यवहार से अभिरा को चोट पहुंचेगी जिसे देख पोद्दार खानदान भी चिंता में डूब जाएगा। वहीं दूसरी तरफ रुही जल्द ही अपने और रोहित के बीच को जन्म देगी।

End of Feed