टीवी मसाला

TRP में 'अनुपमा' की बखिया उधेड़ रहा है YRKKH, खुशी जाहिर कर बोली अभिरा- मैं तो कब से ये चाहती थी...

Samriddhi Shukla Reaction On YRKKH Giving Tough Competition To Anupamaa: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीआरपी में अनुपमा के बराबर आ चुका है। इस बात पर अब शो की लीड एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला ने रिएक्शन दिया है और खुशी जाहिर की है।

Image

समृद्धि शुक्ला ने YRKKH और 'अनुपमा' की एक जैसी टीआरपी पर तोड़ी चुप्पी

Samriddhi Shukla Reaction On YRKKH Giving Tough Competition To Anupamaa: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। यूं तो शो बीते कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। लेकिन अभी वह टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर मौजूद है। खास बात तो यह है कि समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीआरपी में टॉप पर रहने वाले अनुपमा को भी टक्कर देनी शुरू कर दी है। बीते सप्ताह दोनों शो की रेटिंग बिल्कुल एक जैसी ही आई थी। वहीं अब इस मामले पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की लीड एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla) का रिेक्शन आया है।

समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla) ने टीआरपी में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के 'अनुपमा' (Anupamaa) के बराबर आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि वह बीते कई वक्त से ये चाहती थीं। समृद्धि शुक्ला ने बॉलीवुड लाइफ संग बातचीत में अपनी खुशी जताई। समृद्धि शुक्ला ने इस बारे में कहा, "मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लग रहा है। मैं ये चीज बीते कई वक्त से चाहती थी। मैं चाहती थी कि हमारा शो नंबर 1 पर हो। मैं ये करना चाहती थी और ये आखिरकार हो ही गया। तो मुझे काफी खुशी हो रही है कि हम 'अनुपमा' के साथ हैं। मैं ये कहूंगी कि डीकेपी (डायरेक्टर कट प्रोडक्शन) फैमिली चार्ट में टॉप पर बैठी है।"

बता दें कि बीते हफ्ते 'अनुपमा' (Anupamaa) और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की टीआरपी 2.4 थी। यूं तो रैंकिंग में रुपाली गांगुली का अनुपमा आगे था। लेकिन कहा जा सकता है कि समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla) स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी रुपाली गांगुली के शो को टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article