टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 14 November: सच का भार उठाकर मन ही मन घुटेगा अरमान, पोते से विद्या को दूर करेगी कावेरी

YRKKH Spoiler 14 November: ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में पोद्दार खानदान को अपना वारिस मिल गया है। रुही कोमा में है और अभिरा बड़ी बहन के बच्चे को अपना मान रही है। मन में सच को दबाए अरमान मन ही मन घुट रहा है जिसे वो बहुत जल्द घरवालों के आगे लाएगा।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata hai 14 November

YRKKH Spoiler 14 November: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर दिन नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। रोहित ने अपनी संतान अभिरा और अरमान को सौंप दी है। घर में सभी को यही लग रहा है कि अभिरा ने बच्चे को जन्म दिया है ना कि रुही ने। कल एपिसोड में देखने को मिल था कि अरमान और अभिरा का धूम धाम से स्वागत होता है। विद्या भी अपने पोते को हाथ में लेकर दादी बनने का सुख प्राप्त करती है। कोमा में बेहोश रुही को होश आ जाता है। आज 14 नवंबर को सीरियल में क्या होने वाला है जानिए इस रिपोर्ट में।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलता है कि रुही कोमा से होश में जरूर आ जाती है लेकिन कुछ बोल नहीं रही होती। अभिरा के हाथ में बच्चा देख रुही की हालत में सुधार आ जाता है। इस बीच दिल पर पत्थर रख रोहित अपने ही बच्चे को भतीजा बताकर इनाम देता है। यह देख अरमान पछतावे के दुख में और ज्यादा डूब जाता है और घरवालों को सच बताने की ठान लेता है। अरमान को लगता है की यह सब बात सवर्णा ने सुन लिया है, जिससे उसकी मुश्किलें और बढ़ जाती है। घर के सभी बच्चे कृष को मिस्ट्री गर्ल के नाम से छेड़ते हैं और अब चारु भी उस लड़की नाम जानना चाहती है।

अगले दिन अभिरा अपने बच्चे को रोता हुआ देखती है लेकिन उसे चुप नहीं करा पाती, हालांकि यह एक डरावना सपना होता है। घर में दादी सा विद्या को बच्चे का कोई भी काम करने से मना कर देती है जब तक वो अभिरा-अरमान को माफ नहीं कर देती। बार-बार दादी सा विद्या को मां की जिम्मेदारियों को लेकर ताना मारती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article