टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को रातों-रात ठुकरा गया अभिरा का सबसे बड़ा दुश्मन, अब इस मूवी से जीतेगा सबका दिल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Gaurav Sharma Bagged Movie After Quitting Show: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में युवराज का रोल अदा करने वाले गौरव शर्मा ने अचानक ही इससे किनारा कर लिया है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अचानक अलविदा कह गया ये स्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Gaurav Sharma Bagged Movie After Quitting Show: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सालों से लोगों का खूब दिल जीता है। ये शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर रहता है। इन दिनों अभिरा और अरमान की नोंक-झोंक सीरियल में लोगों का खूब ध्यान खींच रही है। वहीं अभिरा के वापिस आ जाने से रूही के दिल पर भी सांप लोटने शुरू हो गए हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाताहै' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिरा की जिंदगी में मची हलचल के बीच ही अभिरा के एक जानी दुश्मन ने शो को अलविदा कह दिया है। अब वह टीवी छोड़ ओटीटी पर धूम मचाएगा।

'ये रिश्ता क्या कहलाताहै' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को अचानक छोड़कर जाने वाला अभिरा का वह दुश्मन कोई और नहीं बल्कि युवराज यानी गौरव शर्मा (Gaurav Sharma)है। यूं तो गौरव शर्मा को बीते कई दिनों से शो में नहीं देखा गया है। लेकिन उनके वापिस लौटने की अटकलें हमेशा लगती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उनकी झोली में 'द लायर्स: एक से भले दो' गिरी है, जिसमें वह मुख्य भूमिका अदा कर सकते हैं। गौरव शर्मा की ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी, हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि ये कौन से प्लेटफॉर्म पर आएगी। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव शर्मा की अपकमिंग फिल्म कॉमेडी एडवेंचर से भरपूर हो सकती है, साथ ही ये लोगों को हंसा-हंसाकर पेट में दर्द भी करा सकती है।

गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) के करियर की बात करें तो उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। वह 'कयामत से कयामत तक', 'दीया और बाती हम', शादी मुबारक' और 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए' जैसे शो में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने वेबसीरीज में भी हाथ आजमाया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article