ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने शो में नायरा का रोल प्ले किया था। इस किरदार से एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस इन दिनों सीनी टीवी के शो बरसातें में दिखाई दे रही हैं। बरसातें में शिवांगी के साथ कुशल टंडन लीड रोल में है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। एक्ट्रेस जल्द ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस करण वाही के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। एक्ट्रेस अमेजन मिनी सीरीज के कपल गोल्स के पांचवें सीक्वल में यसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वाही शो में स्पेशल एपीयरेंस में नजर आएंगे। करण और शिवांगी को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
शिवांगी जल्द करेंगी डिजिटल डेब्यू
शिवांगी लंबे समय से टीवी सीरियल्स कर रही हैं। एक्ट्रेस अब ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रुख कर रही हैं। एक्ट्रेस टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वहीं, करण वाही अपने रोम-कॉम कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर कोर्ट ड्रामा सीरीज में काम कर रहे हैं। एक्टर इन दिनों कोर्ट ड्रामा रायसिंघानी वर्सेज रायसिघानी में जेनिफर विंगेट के साथ नजर आ रहे हैं। जेनिफर और करण की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
