Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 10 April, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीआरपी की दुनिया में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। वहीं समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ऐसे कई महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि रोहित की मौत के लिए अभिरा अरमान और रूही से बात करती है। वहीं दूसरी ओर अभीर पर कियारा का शक बढ़ता जाता है। लेकिन समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
रूही को सरोगेट बनाकर पछताएगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि रूही की हालत देखकर अभिरा परेशान होती है। उसे परेशान देख अरमान उससे सवाल करता है। अभिरा अरमान से कहती है कि हमने रूही को सरोगेट बनाकर गलती तो नहीं की है। क्योंकि रूही इस वक्त कमजोर है और अकेली पड़ चुकी है। लेकिन तभी वहां रूही आ जाती है और कहती है कि सरोगेट बनने का फैसला मेरा था। मेरा रोहित दिल से चाहता था कि तुम दोनों को मम्मा-पापा बनने की खुशी मिले, लेकिन तुम दोनों हो कि तुम्हें इस फैसले पर शक हो रहा है।
पोद्दार फर्म की डूबती नैय्या संभालेगा अरमान
पोद्दार लॉ फर्म डूबने के कगार पर होती है, जिसे बचाने के लिए मनोज और चारू अरमान को वापिस लाने की सलाह देते हैं। इसपर कावेरी बुरी तरह भड़क जाती है। वहीं दूसरी ओर विद्या अरमान पर पोद्दार फर्म से जुड़ने का दबाव बनाती है। वहीं जब अरमान ऐसा करने से इंकार कर देता है तो विद्या उसे रोहित का कोट दिखाती है और इमोशनल ब्लैकमेल करती है।
कावेरी की ईंट से ईंट बजाएगा अरमान
शो में दिखाया जाएगा कि अरमान कावेरी की बैंड बजाएगा। वो कहेगा कि मैं उस मतलबी शख्स की फर्म से नहीं जुड़ुंगा, जिसने मेरी मम्मी को इज्जत तक नहीं दी। अरमान कावेरी से कहेगा कि आपने उनकी मौत पर भी शर्मिंदगी नहीं जताई, उनकी थाली तक नहीं रखने दी तो मैं आपकी फर्म क्यों जुड़ूं। इसपर माधव कहेगा कि ये इनकी नहीं मेरे पिताजी की फर्म थी। फर्म की नाकामयाबी आपकी वजह से, आप पिताजी की जिम्मेदारी संभालने में चूक गईं।
अरमान को रोहित बनाने की कोशिश करेगी विद्या
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान पोद्दार फर्म में कदम रखने के लिए तैयार हो जाता है। लेकिन विद्या उसे रोहित बनाने पर तुल जाती है। वो पहले अरमान को रोहित का कोट देती है और बाद में उसे फर्म में रोहित की कुर्सी पर बैठने के लिए कहती है। विद्या का ये तरीका देखकर अभिरा परेशान हो जाती है।
