Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Samriddhi Shukla Gets Burn On Hand: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और अरमान पोद्दार परिवार से अलग हो चुके हैं और अपनी नई दुनिया बसा रहे हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अभिरा अपने और अरमान की पहली मीटिंग के लिए कचौड़ियां तैयार करेगी। लेकिन इस सीन की शूटिंग के चक्कर में समृद्धि शुक्ला के साथ सेट पर हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कुकिंग सीन शूट करते वक्त समृद्धि शुक्ला के हाथ पर तेल की छीट पड़ गई, जिससे उनका हाथ जल गया। इस बात की पुष्टि खुद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम समृद्धि शुक्ला ने भी की है।
समृद्धि शुक्ला ने भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट पर हुए इस हादसे को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा, "मैं जल गई, मतलब थोड़ी सी एक छीट आई थी, क्योंकि मुझे गर्म तेल में कुछ भी तलने का ज्यादा कोई अनुभव है नहीं। मैं बहुत सिल्वर स्पून बच्ची हूं शायद। मम्मी पापा ने मुझे कभी ज्यादा मेहनत करने नहीं दी, तो उस चक्कर में थोड़ा हो गया था, लेकिन अभी मैं सुरक्षित हूं।" बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अभिरा अपनी पहली मीटिंग एनिवर्सरी का जश्न मनाएगी, जबकि अरमान इस बारे में भूल जाएगा।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट
समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि कृष और चारू मिलकर संजय का असली चेहरा सबके सामने लेकर आएंगे। दोनों मिलकर बताएंगे कि कैसे संजय ने चारू को मंडप छोड़कर जाने पर मजबूर किया था।
