YRKKH: राजन शाही के शो में प्रतीक्षा होनमुखे संग होता था गलत बर्ताव! पोल खोलते हुए बोलीं- मैं रोज रोती थी...

Pratiksha Honmukhe Reveals She Faced Humiliation On Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Set: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रूही का किरदार निभा चुकीं प्रतीक्षा होनमुखे ने हाल ही में राजन शाही की टीम की पोल खोली है। एक्ट्रेस ने बताया है कि वह सेट पर रोजाना रोती थीं।

Pratiksha Honmukhe Reveals She Faced Humiliation On Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Set: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। प्रतीक्षा होनमुखे को आखिरी बार 'कैसे मुझे तुम मिल गए' में देखा गया था, जहां एक्ट्रेस ने विलेन का किरदार बखूबी अदा किया था। लेकिन हाल ही में प्रतीक्षा होनमुखे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कारण चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस शो में रूही का किरदार अदा कर चुकी हैं। उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने राजन शाही की टीम को आड़े हाथों लिया। प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) ने बताया कि सेट पर वह रोजाना रोती थीं। हालांकि इंटरव्यू में प्रतीक्षा ने राजन शाही को अच्छा इंसान कहा।

प्रतीक्षा होनमुखे ने राजन शाही की टीम की खोली पोल

End of Feed