टीवी मसाला

YRKKH से निकाले जाने को Pratiksha Honmukhe ने बताया दर्दनाक समय, कहा 'मेरी कोई गलती नहीं'...

Pratiksha Honmukhe on YRKKH Controversies: टीवी एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे ने अब आखिरकार ये रिश्ता क्या कहलाता है से निकाले जाने पर खुलकर बात की है। साथ ही यह भी बताया कि उस समय जिंदगी में क्या-क्या उताव-चड़ाव देखे पड़े थे, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Image

Pratiksha Honmukhe on YRKKH Controversies

Pratiksha Honmukhe on YRKKH Controversies: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में रुही का किरदार निभा चुकीं प्रतीक्षा होनमुखे अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। टीवी एक्ट्रेस को ये रिश्ता क्या कहलाता है से रातों-रात निकाल दिया था शहजादा धामी के साथ। प्रोड्यूसर का कहना था की प्रतीक्षा सेट पर क्रू संग नखरे और किरदार के हिसाब से काम नहीं कर रही हैं। अब इतने समय बाद प्रतीक्षा ने खुलकर बात की है और बताया की इस कंट्रोवर्सी के वक्त उनका क्या मंजर था पर्सनल लाइफ में।

प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) बताती हैं कि ये रिश्ता के बाद भी जो कुछ भी हुआ, उस समय भी मुझे दो शो ऑफर हुए थे। हालांकि मैं वे शो करने के लिए तैयार नहीं थी क्योंकि मानसिक रूप से मैं उस स्थिति में नहीं थी। इसलिए, जब यह शो आया, तो मैंने सोचा, ठीक है, मतलब एक जैसा लीड रोल है, तो क्यों नहीं? मैं बहुत खुश हूं कि मैंने यह फैसला लिया क्योंकि यहां काम करके बहुत खुश हूं। बात दें एक्ट्रेस इन दिनों जी टीवी के शो कैसे मुझे तुम मिल गए में नजर आ रही है और कहानी में उनका नेगटिव किरदार है।

टीवी एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि कैसे उस समय उनके परिवार वाले सपोर्ट करते हुए कह रहे थे की प्रतीक्षा ने कुछ गलत नहीं किया है। प्रतीक्षा ने बहुत लोगों को इसके बाद डिप्रेशन में जाते देखा है क्यूंकी यह कोई छोटी नहीं बड़ी बात थी। कई समय से अवफाएं फैल रही थी की प्रतीक्षा शहजादा धामी को डेट कर रही थीं लेकिन दोनों ने हमेशा से एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article