YRKHH Fame Karishma Sawant Trolled Social Media: ये रिश्ता क्या कहलाता है में करिश्मा सावंत ने आरोही का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस ने भले ही ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ दिया है। लेकिन एक्ट्रेस अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अपडेट करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में गोवा वेकशन की तस्वीरें शेयर की थीं। फोटो में एक्ट्रेस बिकिनी में नजर आ रही हैं। बिकिनी में एक्ट्रेस किलर पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस की फोटो पर फैंस ने प्यार लुटाया है। वहीं, कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया है। लोगों का कहना है कि उन्हें इस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। करिश्मा ने ट्रोलर्स की क्लास लगाई है।
करिश्मा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
उन्होंने कहा कि मैं और मेरी दोस्त इन कमेंट्स को पढ़कर हंस रहे थे। एक तरफ जहां मुझे हंसी आ रही थी तो दूसरी तरफ बुरा लगा रहा था। मुझे उन लोगों के लिए बुरा लग रहा था। मुंबई जैसे शहर में भी बीच है लेकिन वहां कोई बिकिनी नहीं पहनता है। गोवा में दुनियाभर से लोग आते हैं वहां के खूबसूरत सनसेट को एन्जॉय करते हैं। मैं वो हर चीज करूंगी जो मुझे खुशी देती हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, मुझे पता है कि सही और गलत क्या है। एक इंसान औरत को चीज की तरह देखता है। दूसरा व्यक्ति देखेगा कि एक महिला सनसेट का लुत्फ उठा रही हैं। ये अपनी -अपनी सोच है। करिश्मा ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में जेनरेशन लीप आने के बाद शो छोड़ दिया था। फैंस एक्ट्रेस की पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
