टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम हर्षद चोपड़ा जल्द करने वाले हैं शादी, एक्टर के पिता बोले- मैं चाहता हूं सेटल...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक्टर की शादी को लेकर उनके पिता ने अपना बयान दिया है। एक्टर के पिता ने कहा कि मुझे लगता है कि वो बड़ा हो गया है।

Image

Harshad Chopda (credit Pic: Instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक हैं। एक्टर इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्हें आखिरी बार स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा गया था। शो में उनकी और प्रणाली राठौड़ की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आई थी। लेकिन दोनों ने एक-दूसरे का अच्छा दोस्त बताया था। कल यानी 18 मई को हर्षद ने अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहता है। हर्षद का नाम सृति झा के साथ जुड़ा था। अब एक्टर शादी के मूड में नजर आ रहे हैं।

हर्षद चोपड़ा जल्द करने वाले हैं शादी

एक्टर के पिता ने कहा कि मैं भी चाहता हूं कि हर्षद अब सेटल हो जाए। एक्टर के पिता से पूछा गया कि क्या आप लगता है कि आपका बेटा बड़ा हो गया है। इस पर एक्टर के पिता ने कहा कि मेरे लिए तो वो हमेशा बच्चा ही रहेगा। लेकिन उसकी सफेद दाढ़ी और बाल देखकर मुझे लगता है कि उसे अब शादी कर लेनी चाहिए। पिता की बात सुनकर हर्षद हसंने लगते हैं। एक्टर शादी करते हैं या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है से एक्टर को पहचान मिली है। शो में एक्टर ने अभिमन्यु का रोल प्ले किया था। एक्टर ने बताया था कि राजन शाही और उनकी टीम के साथ अच्छा अनुभव था। वो टीम को अपने परिवार की तरह मानते हैं। भले ही एक्टर ने इस शो को छोड़ दिया है। लेकिन आज भी लोग उन्हें पसंद करते हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article