टीवी मसाला

Exclusive: एक्स पत्नी Nidhi Seth के बयान पर Karan Veer Mehra ने दिया रिएक्शन, कहा 'किसी ने तो गलती मानी'...

Exclusive Karan Mehra on Ex Wife Nidhi Seth Statement: टीवी एक्टर करण वीर मेहरा ने टाइम्स नाउ से एक्स्क्लूसिव बातचीत कर एक्स पत्नी निधि सेठ के शादी सबसे बड़ी गलती बयान पर रिएक्शन दिया। उन्होंने क्या कहा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

Exclusive Karan Mehra on Ex Wife Nidhi Seth Statement

Exclusive Karan Mehra on Ex Wife Nidhi Seth Statement: टीवी एक्टर करण वीर मेहरा इन दिनों अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सिर्फ यही नहीं एक्टर की एक्स पत्नी निधि सेठ ने एक इंटरव्यू में बयान दिया जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। निधि ने कहा की एक्टर से शादी करना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा और गलत फैसला रहा। ऐसे में जब एक्टर से इस पर खास बातचीत के दौरान पूछा गया तो उन्होंने अपना रिएक्शन दिया। एक्टर को यह बयान सुनकर कैसा लगा और वह अपनी एक्स पत्नी को क्या कहा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

टाइम्स नाउ से एक्स्क्लूसिव बातचीत से टीवी एक्टर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) पत्नी निधि सेठ (Nidhi Seth) के बयान पर कहते हैं की कोई बात नहीं। आखिरकार किसी बीवी ने अपनी गलती तो मानी, वो ही बहुत है बस। साथ ही उन्होंने एक्स वाइफ के नए पार्टनर मिलने पर कहा की अगर वो खुश हैं तो मैं भी उनके लिए उतना ही खुश हूँ। बात दें की इस कपल ने साल 2021 में सात फेरे लिए थे, लेकिन आपसी मनमुटाव के चलते दोनों ने साल 2023 में तलाक ले लिया था।

साथ ही निधि ने बताया की वह अपने हमेशा के लिए बैंगलुरु शिफ्ट हो गईं है और सिर्फ प्रोजेक्ट्स के चलते मुंबई आएंगी। इसी के साथ करण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi) में नजर आने वाले हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article