Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम हर्षद चोपड़ा ने लिया टीवी इंडस्ट्री से ब्रेक, फैंस का टूटा दिला

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 5, 2023, 11:48 AM IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हर्षद चोपड़ा के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक्टर एक बार फिर टीवी शोज से ब्रेक ले रहे हैं। हर्षद इससे पहले भी अपने शोज के बाद ब्रेक ले चुके हैं। एक्टर ने अभिमन्यु के रोल में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Harshad Chopda: टीवी के पॉपुलर एक्टर हर्षद चोपड़ा पिछले 2 साल से ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ रहे थे। शो में अभिमन्यु के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद से फैंस एक्टर के टीवी पर वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर के फैंस के लिए निराश कर देने वाली खबर सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, हर्षद टीवी इंडस्ट्री से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं। पिछले 2 साल से एक्टर अभिमन्यु बिरला के किरदार में लोगों को एंटरटेन कर रहे थे। ये रिश्ता में अभिमन्यु और अक्षरा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

End of Feed