YRKKH Maha Twist: कर्म-कांड भूलकर परिवार के सामने शिवानी पर हाथ उठाएंगी दादीसा, लिहाज छोड़ अरमान लेगा बदला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Dadisa Try To Slap Shivani: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा और दादीसा को लेकर घर आएगा, जहां दादीसा शिवानी को थप्पड़ मारने की कोशिश करेंगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Dadisa Try To Slap Shivani: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बीते कई सालों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है और आज भी ये दर्शकों का चहीता बना हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं, जिससे इसकी टीआरपी अनुपमा को भी पछाड़ देगी। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा और शिवानी को अपने साथ लेकर पोद्दार परिवार पहुंचेगा, जहां उन्हें देख दादीसा और विद्या के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाला है महाट्विस्ट

End of Feed