टीवी मसाला

Celebrity Masterchef से बगैर एविक्शन कटा Dipika Kakar का पत्ता, इस वजह से बीच में ही छोड़ना पड़ा शो

Dipika Kakar Quits Celebrity Masterchef In Midway: टीवी के चर्चित शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से दीपिका कक्कड़ ने किनारा कर लिया है। जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद भी दीपिका कक्कड़ को 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को बीच में ही छोड़ना पड़ा। हाल ही में उनके ऐसा करने का बड़ा कारण भी सामने आया है।

Image

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को दीपिका कक्कड़ ने कहा अलविदा

Dipika Kakar Quits Celebrity Masterchef In Midway: टीवी के चर्चित शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में गौरव खन्ना से लेकर तेजस्वी प्रकाश जैसे कई सितारे अपनी कुकिंग स्किल की परीक्षा देते नजर आ रहे हैं। शो में दीपिका कक्कड़ ने भी झंडे गाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने अपनी डिश से जजेस को इंप्रेस करते हुए पहली इम्यूनिटी पिन भी हासिल की थी। लेकिन इन सबके बाद भी दीपिका कक्कड़ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद भी दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) को बीच में ही छोड़ दिया है।

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने शो छोड़ दिया है। उनके ऐसा करने की वजह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं। बता दें कि हाल ही में शूट हुए होली स्पेशल एपिसोड में भी दीपिका कक्कड़ नजर नहीं आईं, जिसे लेकर लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया था कि एक्ट्रेस अचानक गायब क्यों हो गईं। लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि दीपिका कक्कड़ ने आधिकारिक तौर पर 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को अलविदा कह दिया है।

दीपिका कक्कड़ को हुई ये परेशानी

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के पति शोएब इब्राहिम ने कुछ वक्त पहले अपने व्लॉग में बताया था कि उन्हें बाजू में तेज दर्द हो रहा है। एक्ट्रेस ने मेडिकल चेकअप भी कराया था, जिसमें बताया गया था कि पुरानी चोट की वजह से दीपिका कक्कड़ को ये दर्द हो रहा है। शोएब ने अपने वीडियो में जाहिर किया था कि दीपिका कक्कड़ 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' की शूटिंग आगे करेंगी, लेकिन अब लग रहा है कि एक्ट्रेस की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article