YRKKH BTS Photos: राजन शाही (Rajan Shahi) का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों अरमान और अभिरा की प्रेम कहानी मुश्किल दौर से गुजर रही है। पोद्दार हाउस छोड़ने के बाद अरमान के पास अब कोई रुपए नहीं बचा है। पूरे घर की जिम्मेदारी अब अभिरा के कंधों पर आ गई है। वहीं दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में चारु की एंट्री वापिस से हुई लेकिन एक धमाके के साथ। इस पूरे तमाशे के बीच सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमें अरमान और अभिरा होली के रंगों में डूबे हुए नजर आए।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही होली स्पेशल एपिसोड आने वाला है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। तस्वीर में देखा गया कि अरमान और अभिरा मुश्किल भरे दिनों में भी खुशी-खुशी होली मना रहे हैं। अरमान और अभिरा एक दूजे को रंग लगाकर प्यार का इजहार कर रहे हैं। इस बार अरमान और अभिरा ने पोद्दार हाउस में नहीं बल्कि मोहल्ले वालों संग होली मनाई। इस रंगों के त्योहार में अरमान और अभिरा ने अपनी जिंदगी में खुशी के रंग भरने चाहे। हालांकि अरमान के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है कि वो अपने परिवार को काफी याद कर रहा है।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में पोद्दार हाउस रोहित विद्या की हेकड़ी निकालेगा। रोहित अपनी मां पर परिवार बर्बाद करने का इल्जाम लगाएगा। वहीं चारु का सामना अभीर से होगा जिसकी शादी कियारा संग हो गई है। तीनों के बीच का लव ट्राएंगल किस मोड़ पर आकार खत्म होगा ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।
