Kumkum Bhagya Makers Trolls Brutally For Lowest Rating Since Launch: टीवी के चर्चित शो 'कुमकुम भाग्य' ने बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'कुमकुम भाग्य' में बीते कुछ दिनों पहले ही लीप आया है और चौथी पीढ़ी की कहानी शुरू हुई है, जिसमें प्रणाली राठौड़ और अक्षय बिंद्रा मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि लीप के बाद 'कुमकुम भाग्य' की टीआरपी सुधरने की जगह और भी बुरी तरह से गिर गई है। शो को अब तक की सबसे कम टीआरपी रेटिंग मिली है। ऐसे में 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के दर्शकों ने मेकर्स को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने न केवल एकता कपूर की रणनीति का मजाक बनाया, साथ ही 'कुंडली भाग्य' को याद कर मेकर्स को ताने भी मारे।
'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) को इस सप्ताह 0.9 टीआरपी हासिल हुई है, जो कि लॉन्च से लेकर अब तक में सबसे कम दर्ज की गई है। इस बात के लिए दर्शकों ने 'कुमकुम भाग्य' के मेकर्स का मजाक बनाना शुरू कर दिया है। 'कुमकुम भाग्य' की सबसे घटिया टीआरपी देख एक यूजर ने लिखा, "0.9 ये गिरावट तो जबरदस्त है।" यूजर ने साथ में वीडियो भी शेयर किया, जिसमें एक शख्स ताली पीटकर हंसता नजर आया। दूसरे यूजर ने लिखा, "ये 'कुमकुम भाग्य' का लीप तो बुरी तरह फ्लॉप हो गया, बिल्कुल 'गुम है किसी के प्यार में' की तरह।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आखिरकार कर्मों का फल इन्हें मिल ही गया। यही होता है, जब फाउंडेशन के मुख्य लोगों की बातों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दोगे। प्रणबीर और राजवी फैंस की बद्दुआएं काम कर गईं।"
'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) की घटिया टीआरपी को लेकर्स दर्शक यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने 'कुंडली भाग्य' को याद करते हुए लिखा, "एकता कपूर ने 'कुमकुम भाग्य' पर ध्यान देने के लिए 'कुंडली भाग्य' को बंद कर दिया था। अब दो अच्छे से ध्यान।"
