टीवी मसाला

छोटे परदे पर वापिस लौटेगी शिवांगी जोशी-मोहसिन खान की जोड़ी, इस सीरियल के साथ मचाएंगे टीआरपी में तहलका?

Shivangi Joshi-Mohsin Khan Reunited For This Show: टीवी दुनिया की पसंदीदा जोड़ी में रह चुके शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुमर्स उड़ है कि ये जोड़ी जल्द ही छोटे परदे पर नजर इस सीरियल में नजर आ सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Shivangi Joshi-Mohsin Khan Reunited For This Show

Shivangi Joshi-Mohsin Khan Reunited For This Show: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी को सभी से काफी प्यार मिला था। सिर्फ यही नहीं दोनों की केमिस्ट्री से टीआरपी लिस्ट में मानों उस समय भूचाल सा आ गया था। हालांकि नायरा और कार्तिक की पीढ़ी खत्म होने के बाद दोनों कभी भी एक साथ नहीं दिखे। इस बीच दोनों से जुड़ी एक खबर सामने आई है जिसे सुन हर कोई खुशी से झूम उठाया है। रिपोर्ट्स कि मानें तो एक टीवी सीरियल के जरिए ये शिवांगी जोशी और मोहसिन खान छोटे परदे की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं।

टीवी गलियारों से उड़ती-उड़ती खबर सामने आई है कि शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) फिर एक बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। खास सूत्रों का मानना है कि स्टार प्लस का सीरियल 'झनक' (Jhanak) में ये जोड़ी देखने को मिल सकती है। जल्द ही सीरियल झनक में लीप आने वाला है, ऐसे में कहानी को आगे बढ़ाते हुए मोहसिन और शिवांगी को मेकर्स फाइनल कर सकते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और दोनों कलाकारों की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। खबर सामने आते कार्तिक और नायरा के फैंस काफी उत्सुक हैं। जानकारी के लिए इस समय 'झनक' में हिबा नवाब और कृशाल आहूजा लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

अगर सबकुछ ठीक रहा तो करीब-करीब 4 साल बाद शिवांगी और मोहसिन ऑनस्क्रीन रोमांस फरमाएंगे। ऐसा कहा जाता था कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दौरान दोनों एक दूजे को डेट भी कर रहे थे। बता दें इस समय शिवांगी अपने आखरी शो बरसातें के को-एक्टर कुशाल टंडन को डेट कर रही हैं। वहीं मोहसिन खान राजन शाही के सीरियल के बाद सिर्फ म्यूजिक वीडियोज में ही नजर आए थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article