YRKKH: अरमान, अभिरा और रुही के लव ट्राएंगल पर फूटा दर्शकों का गुस्सा, प्रोमो देख उठाई बॉयकॉट की मांग

Fans Reaction on YRKKH New Promo: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का आज मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अरमान रुही और अभिरा के बीच शुरू होने वाले लव ट्राएंगल की झलक मिली। हालांकि प्रोमो देखने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर मेकर्स पर भड़क रहे हैं।

Fans Reaction on YRKKH New Promo: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में रोहित और शिवानी की मौत का ट्रैक दिखाया गया जिसके चलते अरमान-अभिरा पोद्दार हाउस वापिस आ गए हैं। जल्द ही रुही अरमान-अभिरा के बच्चे को जन्म देगी सरोगेसी के जरिए। आज ही सीरियल के मेकर्स ने अपकमिंग कहानी से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया है। इसे देखने के बाद जहां कुछ लोग खुश हुए थे ज्यादातर लोगों ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जताई। यहाँ पढ़िए फैंस के रिएक्शन नए प्रोमो को देखने के बाद कैसे हैं।

Fans Reaction on YRKKH New Promo

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला की अरमान, अभिरा और रुही होने वाले बच्चे के लिए चेकअप कराने अस्पताल आते हैं। इस दौरान रुही को खांसी होने लगती है तो अभिरा उसके लिए पानी लेने जाएगी। डॉक्टर होने वाले बच्चे की आवाज सुनने के लिए कहेगी की लेकिन तभी रुही एक ईयरफोन खुद और एक अरमान को देगी। बस फिर यही देख अभिरा का दिल टूट जाता है। प्रोमो से ये बात साफ हो गई है कि आगे चलकर रुही, अरमान और अभिरा के बीच एक बार फिर लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा।

End of Feed