टीवी मसाला

Anupamaa को इस कारण से अलविदा नहीं कह पा रहीं Rupali Ganguly, कारण जान लगेगा झटका

Why Rupali Ganguly Will Not Quit Anupamaa: टीवी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने हाल ही में खुलासा किया कि आखिरकार वो क्यूँ सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) को कभी नहीं छोड़ेंगी। कारण जान आप सभी को 440 वॉल्ट का झटका मिलने वाला है।

Image

Why Rupali Ganguly Will Not Quit Anupamaa

Why Rupali Ganguly Will Not Quit Anupamaa: राजन शाही का सीरियल 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सीरियल से ही एक्ट्रेस को घर-घर सिर्फ पहचान ही नहीं बल्कि सम्मान भी मिला। 'अनुपमा' की कहानी में दिखाए जाने वाले ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से ये टीआरपी लिस्ट में नंबर.1 पर चल रहा है। इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि आखिरकार वो सीरियल 'अनुपमा' को क्यूँ छोड़कर नहीं जा सकती। ना छोड़ने का कारण काफी लोगों को हैरान करेगा तो कई फैंस को दिलों को छू सकता है।

सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने 'द हॉलिवुड रिपोर्टर' संग बातचीत के दौरान कारण बताया कि वह उन औरतों का दर्द महसूस और कहानी सुनती हैं। ऐसी कहानी जो सालों से उन महिलाओं के अंदर ही अंदर घुट रही हैं। सीरियल 'अनुपमा' की वजह से औरतों को खुलकर बोलने की हिम्मत मिल पाई। ऐसे में उन सभी को धोखा ना दे सके इसलिए मैं शो को कभी नहीं छोड़ सकती। मुझे अपने फैंस की फीलिंग की कदर है। ऐसे में मुझे बहुत जल्दी समझ में आ गया है कि ये किरदार सिर्फ किरदार नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।'

रूपाली आगे कहती हैं 'मुझे बहुत जल्दी समझ में आ गया था की औरतें 'अनुपमा' में अपनी माँ, मासी और चाची देखती हैं। सीरियल देखने के बाद औरतें अपनी तकलीफ लेकर मेरे पास आती हैं लगे लगाकर खूब रोती भी हैं।' ऐसे में ये साफ हो गया है कि रूपाली कभी भी सीरियल 'अनुपमा' को अलविदा नहीं कहेंगी। शुरुआत में सीरियल की कहानी उस नारी की थी जो एक गृहणी है लेकिन उसके पति का अफेयर किसी और औरत संग है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article