Kunal Kamra Refuses To Be Part Of Bigg Boss: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। कुणाल कामरा का कुछ वक्त पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर उनपर आरोप लगा कि कुणाल ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की है। इस मामले के बाद से ही कुणाल कामरा विवादों में घिरे हुए हैं। विवादों के बीच ही कुणाल कामरा को "बिग बॉस' (Bigg Boss) का ऑफर मिल गया। लेकिन इस शो को ठुकराने में कुणाल कामरा ने जरा भी देर नहीं की। कुणाल कामरा ने ये तक कह दिया कि 'बिग बॉस' से बेहतर वह किसी मेंटल हॉस्पिटल में चले जाएंगे।
कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें 'बिग बॉस' के ऑफर का जिक्र था। स्क्रीनशॉट में नजर आया कि कुणाल कामरा के पास एक मैसेज आया था, जिसमें लिखा हुआ था, "मैं बिग बॉस के अपकमिंग सीजन की कास्टिंग देख रहा हूं और आपका नाम मेकर्स के दिमाग में आया है। मुझे पता है कि ये आपके रडार में बिल्कुल भी नहीं होगा, लेकिन ईमानदारी से ये आपकी वाइब दिखाने और दर्शकों का दिल जीतने का जबरदस्त प्लेटफॉर्म है। आपको क्या लगता है? क्या इस बारे में हमें बात करनी चाहिए?"

कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने "बिग बॉस' (Bigg Boss) के उस ऑफर का जवाब देते हुए लिखा, "मैं इससे बेहतर किसी मेंटल हॉस्पिटल में जाना सही समझूंगा।" हालांकि ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि ये ऑफर 'बिग बॉस ओटीटी 4' के लिए था या 'बिग बॉस 19' के लिए। बता दें कि कुणाल कामरा से पहले करण पटेल ने भी बिग बॉस को आड़े हाथों लिया था।
