टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: TRP के लिए होगी अभीर की वापसी, ये हैंडसम हंक निभाएगा अक्षरा के बेटे का रोल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Abhir Will Back In Show: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में टीआरपी के लिए मेकर्स बड़ा ट्विस्ट लाने वाले हैं। दरअसल, शो में जल्द ही अभीर की वापसी होने वाली है, जो पूरी कहानी को पलटकर रख देगा। ये रोल टीवी के हैंडसम हंक की झोली में गिरा है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगी अभीर की वापसी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Abhir Will Back In Show: स्टार प्लस के चर्चित और धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो की चौथी पीढ़ी जब से शुरू हुई है, लोगों को कहानी पसंद आनी ही बंद हो गई है। हर किसी का मानना है कि ये रेिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में चौथी पीढ़ी की कहानी पूरी तरह से 'गुम है किसी के प्यार में' की कॉपी है। हालांकि इन दिनों ये रिश्ता क्या कहलता की टीआरपी इन दिनों बढ़ने लगी है। वहीं इसमें और चार चांद लगाने के लिए मेकर्स नई एंट्री कराने का फैसला कर चुके हैं।

बताया जा रहा है कि ये रेिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में होने वाली इस नई एंट्री से न केवल टीआरपी पर असर पड़ेगा, बल्कि इसकी कहानी भी पूरी तरह पलट जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभीर बिरला की वापसी होने वाली है। शो में जनरेशन लीप से पहले दिखाया गया था कि अभीर और अभिमन्यु की कार एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। दोनों भुस्खलन में मर जाते हैं, लेकिन उनकी लाश नहीं दिखाई जाती। ऐसे में शो को लेकर अटकलें लग रही हैं कि अभीर बिरला की वापसी हो सकती है, जिससे कहानी को नया मोड़ मिलेगा।

ये रेिश्ता क्या कहलाता है (YRKKH) से जुड़े सूत्रों की मानें तो ये रोल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के टप्पू यानी राज अनादकट अदा करते दिखाई देंगे। हालांकि इस बात पर मेकर्स की आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है। बता दें कि अभी तक ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखने को मिला कि अरमान का सच बाहर आने के बाद रोहित घर छोड़कर चला जाता है, जिससे रूही अकेली बचती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article