Bigg Boss 17 To Have Double Eviction In This Week: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खास बात तो यह है कि जैसे-जैसे बिग बॉस 17 का फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शो की टीआरपी रेटिंग भी बढ़ती जा रही है। वहीं इस सप्ताह तो बिग बॉस एक साथ डबल ट्विस्ट लाने वाले हैं। दरअसल, बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में इस सप्ताह एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स का एक साथ पत्ता साफ होगा, जिससे दो सदस्यों का विजेता बनने का सपना एक साथ ही चूर-चूर हो जाएगा।
बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में इस सप्ताह टीम ए और टीम बी के बीच टॉर्चर टास्क हुआ। हालांकि अपनी बारी आने पर टीम बी ने चालाकी दिखाने की कोशिश की, जिसपर बिग बॉस ने टीम ए का फेवर करते हुए उन्हें ऑप्शन दिया कि या तो वह टास्क परफॉर्म करें, या फिर पूरी टीम को एक साथ नॉमिनेट कर दें। ऐसे में टीम ए ने रिस्क न लेते हुए टीम बी को नॉमिनेट करने का फैसला किया, जिसके तहत विक्की जैन (Vicky Jain), अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), ईशा मालवीय (Isha Malviya) और आयशा खान नॉमिनेट हो गए।
इस सप्ताह बिग बॉस 17 में होगा डबल एविक्शन
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस सप्ताह शो में डबल एविक्शन होने वाला है। वहीं वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो आयशा खान और विक्की जैन आखिरी पायदान पर नजर आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उन दोनों का पत्ता इस सप्ताह एक साथ कट सकता है।
'बिग बॉस 17' की रेस में आगे चल रहे हैं ये कंटेस्टेंट्स
बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में इन दिनों चार कंटेस्टेंट्स फिनाले की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) , अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और मन्नारा चोपड़ा का नाम शामिल है।
