टीवी मसाला

YRKKH 7 August Spoiler: अक्षरा का सुहाग मिटाएगा अभिमन्यु, पहाड़ पर अभिनव को ले जाकर लेगा बदला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 August Spoiler: प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिलेगा कि बिरला और गोयनका परिवार मिलकर अभिनव का जन्मदिन मनाएंगे। वहीं अभिमन्यु अभिनव को सरप्राइज देने के लिए खाई के पास ले जाएगा, जहां अभिनव शराब में धुत हो जाएगा।

Image

yeh rishta kya kehlata hai 7 august spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 August Spoiler: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बने रहने के लिए खूब जद्दोजहद की है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो को दर्शकों से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिला कि अभिनव को जन्मदिन पर पूरा परिवार सरप्राइज देता है। वहीं दूसरी ओर अभिमन्यु परिवार से कहता है कि उसके लिए अबीर की खुशी सबसे ज्यादा जरूरी है। हालांकि प्रणाली राठौड़ के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अभिनव के जन्मदिन के जश्न में चूर होगा परिवार

प्रणाली राठौड़ स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलेगा कि गोयनका और बिरला परिवार साथ मिलकर अभिनव का जन्मदिन मनाएंगे। हर कोई अभिनव से जुड़ी अपनी खूबसूरत यादें साझा करेगा। वहीं मंजरी अभिनव से वादा करेगी कि वह असल जिंदगी में भी अभिनव की भली बुआ बनकर दिखाएगी। दूसरी ओर अभिमन्यु अभिनव को कंधे पर उठाकर नाचेगा और कहेगा कि आगे आपके लिए और भी सरप्राइज है। अभिमन्यु की ये बातें मनीष को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएंगी और वह उसपर शक करेगा।

अभिनव को जानबूझकर खाई के पास ले जाएगा अभिमन्यु

हर्षद चोपड़ा स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु अभिनव को साथ में सरप्राइज के लिए ले जाएगा। लेकिन उसके जाने से अक्षरा और मनीष गोयनका दोनों ही बहुत परेशान होंगे। अभिमन्यु अभिनव को तोहफे में शराब देगा और यह चीज मुस्कान देख लेगी।

अभिनव को नशे में धुत करेगा अभिमन्यु

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में देखने को मिलेगा कि अभिमन्यु खाई के पास ले जाकर अभिनव को शराब पिलाएगा। जहां अभिनव नशे में बुरी तरह चूर हो जाएगा तो वहीं अभिमन्यु अपनी शराब चुपके से फेंक देगा। दूसरी ओर अक्षरा सोलह श्रृंगार कर अभिनव का इंतजार करेगी। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के स्पॉइलर के मुताबिक, अभिनव खाई में गिर जाएगा और मनीष को लगेगा कि उसे किसी और ने नहीं बल्कि अभिमन्यु ने ही धक्का दिया है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article