Yeh Rishta kya Kehlata Hai 31 July Spoiler: बेटा मिला लेकिन अपने सुहाग को खो देगी अक्षरा, परिवार में पसरेगा मातम

Yeh Rishta kya Kehlata Hai 31 July Spoiler: आज कहानी में बहुत बड़ा मोड़ आने वाला है जब अक्षरा और अभिमन्यु अबीर को ढूँढ रहे होंगे और पीछे से घर में मातम फैल जाएगा पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

Yeh Rishta kya Kehlata Hai 31 July Spoiler: स्टार प्लस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो इन दिनों अपननी दमदार कहानी से फैंस के बीच छाया हुआ है। शो में हर रोज होते नए हंगामे फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा और अभिनव उदयपुर आ जाते हैं। वहीं आज कहानी में बहुत बड़ा मोड़ आने वाला है जब अक्षरा और अभिमन्यु अबीर को ढूँढ रहे होंगे और पीछे से घर में मातम फैल जाएगा पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

Yeh Rishta kya Kehlata Hai 31 July Spoiler

अक्षरा को मिल जाएगा अबीर

शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अक्षरा ने अन्न जल त्याग कर अपने बेटे से मिलने की क़सम खा ली है। वह गोयनका हाउस आती है और आते ही अभिमन्यु के गले लगकर रोने लगती है। अक्षरा की हालत इतनी खराब हो जाती है कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर जाती है।तभी सभी घर वाले उसे समझा कर खाना खिलाने की कोशिश करते हैं लेकिन अक्षरा जिद्द पर रहती है और वहां से भाग जाती है। आगे अक्षरा, अभिनव और अभिमन्यु अबीर को ढूँढने जाते हैं। अक्षरा और अभिमन्यु एक गाड़ी में निकलते हैं वहीं अभिनव दूसरी गाड़ी में जाता है। खोजते-खोजते अक्षरा को उनका बेटा मिल जाता है और वह चैन की सांस लेते हैं।

अभिनव की होगी मौत

प्रणाली राठौड़ शो में आगे दिखाया जाएगा कि अभिनव अबीर को देखने दूसरे रास्ते पर निकल जाता है जहां उसकी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो जाती है। शो के लेटेस्ट ट्रैक में देखने को मिलेगा कि अभिनव की मौत हो जाती है और अक्षरा अपना सुहाग खो देती है। शो का ड्रामा यहीं खत्म नहीं होगा अभिनव जाते-जाते अक्षरा और अभिमन्यु को एक करने की अपनी आखिरी इच्छा बताकर जाएगा।

End of Feed