YRKKH 29 August Spoiler: अबीर के दिल में जगह बनाने के लिए अभिमन्यु रचेगा खेल, बन बैठेगा गोयंका परिवार का घर जमाई

YRKKH 29 August Spoiler: आज शो में दिखाया जाएगा अक्षरा की एक कोशिश कामयाब होती है और वह अबीर के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

YRKKH 29 August Spoiler: स्टार प्लस फेम शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीआरपी में छप्पर फाड़ कमाई कर रहा है। शो का लेटेस्ट ट्रैक फैंस को काफी पसंद आ रहा है । फिलहाल शो में अभिनव की मौत के बाद से सभी मिलकर अबीर को सदमे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। आज शो में दिखाया जाएगा अक्षरा की एक कोशिश कामयाब होती है और वह अबीर के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

YRKKH 29 August Spoiler

अक्षरा की हुई जीत

शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अभिमन्यु को पैर में चोट लगने की वजह से वो खेल नहीं पा रहा है उसकी ऐसी हालत देख अबीर को दया आ जाती है। अबीर मैच खेलने के लिए मान जाता है और मैच में सभी को हरा देता है। यह देखकर अक्षरा बहुत खुश होती है। जीत की खुशी में सभी अबीर को कंधे पर बैठाकर झूमने लगते हैं। अबीर को हँसाने की अक्षरा की कोशिश कामयाब होती नजर आती है।

अक्षरा को मिली अभिनव की डायरी

अक्षरा अगले दिन हॉस्पिटल जाती है और अबीर के डॉक्टर से बात करती है वह बताता है कि अब अबीर की सेहत में सुधार है। अक्षरा को अचानक अभिनव की डायरी मिल जाती है और वह उसे देख रोने लगती है। अभिनव की डायरी पढ़कर अक्षरा बीते दिन याद करती है।

अबीर को है एग्जाम का डर

प्रणाली राठौड़ शो में आगे दिखाया जाएगा कि अबीर को अपने आने वाले पेपर का डर सता रहा है और वह खुद को कमरे में बंद कर देता है। जैसे-तैसे अभिमन्यु अबीर तक जाता है और उसके मन की बात पूछता है अबीर बताता है कि उसे एग्जाम का डर है इसलिए उसने बेड पर बाथरूम कर दिया। ये सुनकर अभिमन्यु उसे समझाता है और कमरे से बाहर लेकर आता है।

End of Feed