Yeh Rishta kya kehlata hai 28 July spoiler: अबीर होगा किडनैप, अक्षरा की हालत होगी खराब

Yeh Rishta kya kehlata hai 28 July spoiler: प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज दिखाया जाएगा की अबीर किडनैप हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ अक्षर का भुखार जानलेवा बनता जाएगा।

Yeh Rishta kya kehlata hai 28 July spoiler: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अबीर घर से भाग जाता है, वो अक्षरा से मिलने अकेले कसौली निकल जाता है। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा को अबीर के लिए टेंशन होने लगती है, जिसके कारण वो बीमार पड़ जाती है।

Yeh Rishta kya kehlata hai 28 July spoiler: अबीर होगा किडनैप, अक्षरा की हालत होगी खराब

Yeh Rishta kya kehlata hai 28 July spoiler: प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज दिखाया जाएगा की अबीर किडनैप हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ अक्षर का भुखार जानलेवा बनता जाएगा।

अबीर होगा किडनैप

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की अक्षरा अबीर की वीडियो देखकर बेहोश हो जाती है। डॉक्टर बताते हैं की वो अबीर का नाम ले रही है, आप उसे यहां जल्द ले आएं। वरना भुखार सर पर चढ़ने की वजह से इनकी जान भी जा सकती है। वहीं दूसरी तरफ के गायब हो जाने पर मानो बिरला खानदान के हाथ पाऊं फूलने लगते हैं। आगे दिखाया जाता है की अबीर किसी अनजान आदमी की गाड़ी में है, जो उसे कहीं दूसरी जगह लेकर जा रहे होते हैं। इसी दौरान अबीर को होश आता है और वो गाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश करता है। जैसे ही वो आदमी डिग्गी खोलता है अबीर भागने लगता है, लेकिन वो पकड़ा जाता है।

End of Feed