एक्टर फहमान खान (Fahmaan Khan) इन दिनों कलर्स टीवी के शो प्यार के सात वचन: धर्मपत्नी (Pyaar Ke Sath Vachan: Dhrampatni) में नजर आ रहे हैं। एक्टर शो में रवि के रोल में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फहमान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर को शो इमली से घर-घर में पहचान मिली है। इमली में फहमान और सुंबुल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फहमान के हर पोस्ट को निर्देशक करण जौहर लाइक करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फहमान खान धर्मा प्रोडक्शन के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग को देखते हुए उन्हें धर्मा प्रोडक्शन में मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये उनके किरयर के लिए बहुत बड़ा जंप होगा।
क्या धर्मा प्रोडक्शन में नजर आएंगे करण
फहमान ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में अलग जगह बनाई है। एक्टर किसी भी रोल में खुद को ढाल लेते हैं। फहमान टीवी शो के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ रहे हैं। फहमान पिछले दिनों अपनी खास दोस्त सुंबुल तौकीर खान को लेकर सुर्खियों में थे। दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। फहमान ने इसका जिम्मेदार सुंबुल के पिता को ठहराया था। हालांकि सुंबुल और उनके पिता ने इस मुद्दे पर कोई बात नहीं की। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सुंबुल सोनी टीवी के नए शो काव्या में नजर आएंगी। शो की कहानी आईएएस और आईपीएस पर आधारित है।
