टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2 Extension: सलमान खान के शो को मिला एक्सटेंशन! खुशी से झूम उठे फैंस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 28, 2023, 11:14 AM IST

Bigg Boss Ott 2 Extension: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का क्रेज छाया हुआ है। इस बार का सीजन काफी धमाकेदार रहा। मेकर्स ने शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए 2 हफ्ते का एक्सटेंशन दिया था। एक बार फिर शो को एक्सटेंशन मिल सकता है।इस बात से बिग बॉस के फैंस काफी खुश है।

Image

Bigg Boss Ott 2(credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2 Extension: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में छाया हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच फिनाले की रेस शुरू हो गई है। शो के पहले हफ्ते से ही कंटेस्टेंट्स अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार का सीजन काफी सक्सेफुल रहा। शो की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया था। शो को एक्सटेंशन मिलते ही घर में एल्विश यादव और आशिका भाटिया की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। एल्विश के गेम और वन लाइनर ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया है।

बिग बॉस ओटीटी 2 को मिलेगा एक्सटेंशन

द खबरी ने ट्वीट कर बताया कि बिग बॉस ओटीटी 2 को 2 हफ्ते का एक्सटेंशन और मिल सकता है। इसका क्रेडिट एल्विश, मनीषा और अभिषेक को जाता है। मेकर्स ने इसका श्रेय अच्छी कास्ट को दिया है। हालांकि मेकर्स ने भी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया है। शो के एक्सटेंशन की खबर से फैंस काफी एक्साइटेड है।

शो के लेटेस्ट एपिसोड में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ है। टास्क के दौरान एल्विश यादव, बेबिक ध्रुवे और जिया शंकर के बीच में जमकर लड़ाई होती है। घर में अभिषेक और अविनाश भी गेम के दौरान एक- दूसरे से बहस करते हुए नजर आते हैं। हालांकि टिकट टू फिनाले टास्क एल्विश और जिया के बीच में टाई हो जाता है और किसी को नहीं मिलता है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी और आशिका भाटिया नॉमिनेटेड हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article