YRKKH 21 August Spoiler: स्टार प्लस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी दमदार कहानी से फैंस के बीच छाया हुआ है। शो के नए ट्विस्ट और टर्न फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं। लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो घर में काफी गमगीन माहौल है अबीर को पता चल गया है कि उसके पापा को अभिमन्यु ने मारा है। आज शो में दिखाया जाएगा कि अक्षरा अभिमन्यु को बचाने का फैसला करती है ये बात सुनकर गोयनका परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। मुस्कान अक्षरा को बदनाम करेगी पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट
अभिमन्यु के लिए लड़ेगी अक्षरा
शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अक्षरा को पता चल जाता है अभिमन्यु ने अभिनव को बचाने की कोशिश की है वह उसकी जान का दुश्मन नहीं है। अक्षरा अगले दिन कोर्ट में जाती है और कहती है कि अभिमन्यु की वकील मैं बनूंगी और उसे बचाकर रहूंगी। वह कोर्ट में अभिमन्यु का साथ देगी जिसे देख सभी घरवालों के होश उड़ जाएंगे।
अबीर को पसंद नहीं आया अपनी मां का फैसला
आगे शो में दिखाया जाता है कि अबीर और गोयनका परिवार को पता चल जाता है कि अक्षरा अबीर को बचा रही है। यह जानकर सभी गुस्सा होते हैं और कहते हैं कि तुम ये गलत कर रही हो। तभी अबीर को भी पता चलता है और वह अक्षरा से नाराज हो जाता है वह कहता है कि आप मेरे पापा के कातिल को बचा रहे हो यह गलत है।
मुस्कान का फूटा गुस्सा
मुस्कान अक्षरा पर भड़क जाएगी और उसे भला-बुरा कहेगी वह कहती है कि तुम जानबूझकर ऐसा कर रही हो। मेरे भाई के कातिल को बचाकर अभिमन्यु के साथ रहना चाहती हो, मुस्कान आगे कहती है कि मंजरी भी यही चाहती थी कि आप और अभिमन्यु साथ में रहे। मुस्कान की बातें सुन बड़े पापा गुस्सा हो जाते हैं और उसे चुप कर देते हैं। बाद में कायरव भी मुस्कान को कहता है कि तुम अक्षरा से इस तरीके से बात नहीं कर सकती।
