YRKKH 20 August Spoiler: वकील बनकर अभिमन्यु की जान बचाएगी अक्षरा, मुस्कान लगाएगी अपनी ही ननद पर संगीन आरोप

YRKKH 20 August Spoiler: आज शो में दिखाया जाएगा कि अक्षरा को कुछ ऐसा पता चलता है वो अभिमन्यु को बचाने के लिए जेल भाग जाती है।शो में आगे बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है क्योंकि अक्षरा का विचार अब बदल जाएगा वह अभिमन्यु को निर्दोष साबित करने के लिए उसका केस लड़ेगी।

YRKKH 20 August Spoiler: स्टार प्लस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी दमदार कहानी से फैंस के बीच छाया हुआ है। शो के नए ट्विस्ट और टर्न फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं। लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो घर में काफी गमगीन माहौल है अबीर को पता चल गया है कि उसके पापा को अभिमन्यु ने मारा है। आज शो में दिखाया जाएगा कि अक्षरा को कुछ ऐसा पता चलता है वो अभिमन्यु को बचाने के लिए जेल भाग जाती है।

YRKKH 20 August Spoiler

अक्षरा को होगा अभिमन्यु के बेगुनाह होने का एहसास

शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अक्षरा अबीर के साथ बैठी पिकनिक की तस्वीरें देखती है। जिसे देखकर उसे एक सबूत हाथ लगता है और वह चौंक जाती है। अक्षरा सीधा अपने कमरे से भागते हुए घर से बाहर निकला जाती है और सीधा अभिमन्यु से मिलने जाती है। अक्षरा अभिमन्यु से बात करने की कोशिश करती है लेकिन वह अक्षरा को रोक लेता है और कहता है कि तुम पहले मेरी बात सुनो। अभिमन्यु अक्षरा से सफाई देते हुए कहता है कि मैं शर्मा जी को अपना दोस्त मानता था मुझे भी उनके जाने का बहुत दुःख हुआ है.

End of Feed