YRKKH 11 AUGUST SPOILER: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मुस्कान हॉस्पिटल में आकर अभिमन्यु की गर्दन पकड़ लेती है और सभी को बताती है की अभिनव की इस हालत का जिम्मेदार अभिमन्यु है। इसी के साथ पुलिस भी अभिमन्यु को पकड़ के ले जाती और अक्षर बिलकुल टूट जाती है।
YRKKH 11 AUGUST SPOILER: प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज दिखाया जाएगा की अभिनव को होश आ जाता है, ऐसे में अक्षरा खुश होने लगती है। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु अभिनव के लिए टेंशन में आ जाता है। इस रिपोर्ट में पढ़िए की सीरियल में आज क्या होने वाला है।
अक्षरा तोड़ेगी अभिमन्यु से रिश्ते नाते
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की मंजरी शेफाली के आगे हाथ जोड़कर कहती है कि तुझे पता है अभिमन्यु ऐसा नहीं कर सकता है। तुम प्लीज अक्षरा से एक बार बात कर वो तेरी बात सुनती है। ऐसे में शेफाली राजी हो जाती और अक्षरा को समझाने हॉस्पिटल पहुंच जाती है। इसी दौरान अक्षरा मुस्कान से बात करते हुए कहेगी कि ना ही वो अपनी शिकायत वापिस लेगी और ना ही बिरला परिवार से कोई नाता रखेगी। ये बात शेफाली सुन लेती है और मंजरी को बता देती है।
अभिमन्यु की बढ़ेगी टेंशन
प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की मंजरी अभिमन्यु से मिलने पुलिस थाने पहुंच जाएगी। वो अभिमन्यु को बताएगी की अभिनव होश में आ गया है, इसे सुन अभिमन्यु खुश होने के बजाय टेंशन में आ जाएगा। वो मंजरी को चिंता जाहिर करते हुए बताएगा कि अभिनव खतरे से बाहर नहीं है। अगले 24 घंटे उनके लिए काफी मुश्किल होंगे, उन्हें बार बार मॉनिटर करना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा अभिनव के होश आने पर उसे गले लगा लेगी।
