टीवी मसाला

Anupama 11 August Spoiler: डिंपी-समर को दिन में तारे दिखाएगी अनुपमा, पाई-पाई के लिए करेगी मोहताज

Anupama 11 August Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इन दिनों कहानी काफी मजेदार होती जा रही है। सीरियल में आज दिखाया जाएगा कि डिंपी को उसके बतमीजी के लिए अनुपमा जोरदार उसके मुंह पर तमाचा मारती है। वहीं दूसरी तरफ अनुज अंकुश पर उसके व्यवहार के लिए भड़कता है।

Image

Anupama 11 August Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इन दिनों कहानी काफी मजेदार होती जा रही है। सीरियल में आज दिखाया जाएगा कि डिंपी को उसके बतमीजी के लिए अनुपमा जोरदार उसके मुंह पर तमाचा मारती है। वहीं दूसरी तरफ अनुज अंकुश पर उसके व्यवहार के लिए भड़कता है।

Anupama 11 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी रोमांचक होता जा रहा है। सीरियल में हर दिन नए और कई अलग मोड़ देखने को मिल रहे हैं। इसी के साथ हाल ही में आई ओरमैक्स टीआरपी लिस्ट में सीरियल को ये रिश्ता क्या कहलाता है ने सीधे मुंह पटकनी दे कर तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मालती देवी समर और डिंपी को नौकरी से निकाल देती है, ऐसे में डिंपी अनुपमा के साथ बतमीजी करने से नहीं हटती है। वहीं दूसरी तरफ अनुज रोमिल के घमंड को लेकर उसे समझाता है।

डिंपी को पड़ा चांटा

सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में शुरुआत में दिखाया जाएगा कि डिंपी बतमीजी करने से नहीं हट रही होती है। वो चिल्लाते हुए कहती है कि ये बा जो पूरा दिन झूले पर कुड़कुड़ करती रहती हैऔर बापू जी सोफे पर बैठ कर अपनी दिन पुरे कर रहे होते हैं। इस बात को सुन अनुपमा डिंपी को बहुत तेज थप्पड़ जड़ देती है। इस पर बा कहती है कि चेहरे पर चमक और लाली , दोनों लाए अनुपमा के थप्पड़। ऐसे में अनुपमा डिंपी को बहुत बुरा भला सुनाती है और वो कहती है कि तुझे किस बात का घमंड है। डांस अकेडमी भी तुम दोनों से संभाली नहीं गई और गुरुकुल संभालने जना है।

अंकुश पर भड़केगा अनुज

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अनुज अंकुश पर भड़कते हुए कहेगा की रोमिल को आपकी कमजोरी पता लग गई है, ऐसे में वो आगे इस चीज का फायदा उठाएगा। इसी दौरान अंकुश और बरखा एक दूसरे पर भड़कने लगते हैं, तभी अनुज उनको शांत कराता है। वो आगे कहेगा कि मुझे अपने बिजनेस को को आगे बढ़ाना है तो इसलिए मैं सभी से एक एक कर के बात करूंगा, जिसे सुन बरखा और अधिक के होश उड़ जाते है।

शाह हाउस का होगा बंटवारा

रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा डिंपी और समर को घर से जाने के लिए कह देती है। जिसपर डिंपी कहेगी की हम नहीं जाएंगे अपना हिस्सा लेकर जाएंगे। अगर आप नहीं दोगे तो कोर्ट हमें दिलवाएगा। सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि अनुपमाशाह हाउस का बंटवारा कर देगी और डिंपी समर को अपने बिजली, पानी धोभी और खाने के बिल को अलग-अलग कर देगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article