YRKKH Spoiler 09 NOVEMBER: टीवी का सबसे पुराना और पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है( Yeh Rishta kya Kehlata hai) इन दिनों टीआरपी में नंबर 2 पर छाया हुआ है। शो का लेटेस्ट ट्रैक फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। शो की कहानी भी इन दिनों काफी मजेदार चल रही है। पिछले एपिसोड की बात करें तो अभिरा और रुही की गोद भराई में महिलाएं उन्हें बेटा होने का आशीर्वाद देती हैं, इन सब बातों के बीच रुही नाराज होकर घर से निकल जाती है और उसका एक्सीडेंट हो जाता है। आगे पढ़ें आज के एपिसोड में क्या हंगामा खड़ा होने वाला है।
रुही की हालत होगी नाजुक
अरमान और रोहित रुही को खोजने जाते हैं, तभी एक कार में रुही बेहोश मिलती है। दोनों उसे अस्पताल लेकर जाते हैं जहां डॉक्टर बताते हैं कि रुही की हालत नाजुक है। उसे एक ऐसे इन्जेक्शन की जरूरत है जिसकी कमी हॉस्पिटल में चल रही है, तभी अरमान कहता है कि बाकि इन्जेक्शन किन-किन के पास है, डॉक्टर बताती है कि अभिरा ने वो इन्जेक्शन पहले ही बुक किया हुआ है। तभी अभिरा की अस्पताल में एंट्री होती है और वह कहती है कि डॉक्टर रुही को मेरा इन्जेक्शन दे दो। रुही का इलाज शुरू हो जाता है।
अभिरा को हुआ लेबर पेन
तभी हस्पताल में अभिरा को भी लेबर पेन शुरू हो जाता है, डॉक्टर कहते हैं कि तुरंत डिलीवरी करनी पड़ेगी। अभिरा की हालत भी नाजुक हो जाती है, डॉक्टर कहती है कि अब इसे भी उस स्पेशल इन्जेक्शन की जरूरत है, अरमान किसी से मदद माँगता है और वह इन्जेक्शन लेकर आता है। इससे पहले अभिरा अरमान से कहती है कि अगर मेरे और बच्चे में से किसी एक को बचाना हो तो तुम हमारे बच्चे को बचाना।
पोद्दार परिवार करता है पूजा
उधर पोद्दार परिवार में टेंशन का महौल है दादी सा और विद्या पंडित की भविष्यवाणी बताते हैं कि कोई एक बच्चा ही बच पाएगा, ये सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है। सभी मिलकर माता रानी की पूजा करते हैं। आगे शो में दिखाया जाएगा कि एक बच्चे का जन्म हुआ है।
