Divyanka Tripathi on Yeh Hai Mohabbatein 2: टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी दहिया और करण पटेल का सीरियल ये है मोहब्बतें को कोई नहीं भूल सकता है। अपनी 6 साल की जर्नी में सीरियल टीआरपी के साथ-साथ लोगों के दिलों पर भी राज किया। हर कोई इस शो के दूसरे भाग को लेकर काफी ज्यादा मेकर्स से उम्मीद लगाते हैं, हालांकि अब खबर आ रही है की यह टीवी पर वापसी कर सकता है। इन्ही सब खबरों के बीच एक्ट्रेस दिव्यंका ने अपना रिएक्शन दिया है जिसके बाद ऑन एयर होने की खबर और तेजी से फैल रही है। जानिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
ई टाइम्स को इंटरव्यू देते हुए दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) कहती हैं की ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) शो है हर पीढ़ी के लिए काम कर सकता है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया की यदि दूसरा सीज़न बनाया जाता है, तो आज के दर्शकों का दिल जीतने के लिए इसमें एक बिल्कुल अलग नजरिया होना चाहिए। हालांकि एक्ट्रेस ने न तो इसकी पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या शो एक और सीज़न के साथ आता है।
बता दें की साल 2013 में सीरियल की शुरुआत हुई थी जिसमें रुहानिका धवन ने रुही का किरदार निभाया था और ईशिता को अपनी इशी माँ बनाया। रमन एक पंजाबी और ईशिता एक साउथ इंडियन फैमिली थी, ऐसे में दोनों के बीच नोक झोंक ने लोगों का दिल जीता। साल 2019 में शो ने टीवी को अलविदा के दिया था।
