Ayesha Khan Body Shame: आयशा खान ने बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था और घर में प्रवेश करते ही उन्होंने मुनव्वर फारुकी को लेकर कई बातों का खुलासा किया था। पहले यह दोनों रिश्ते में थे लेकिन फिर इनके रिश्ते में दरार आ गई। यहां तक कि बिग बॉस के दौरान "वीकेंड का वार" एपिसोड में भी सलमान खान ने मुनव्वर को निशाना बनाने और उनकी सारी निजी बातें बाहर लाने के लिए आयशा की आलोचना की थी। हालांकि आयशा खान कुक हफ्तों के बाद ही शो से बाहर हो गईं थीं लेकिन उन्होंने थोड़े से समय में फेम हासिल कर लिया था। अब अभिनेत्री ने अपने भयावह अनुभव को साझा किया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।
अभिनेत्री ने अपने एक इंटरव्यू में एक उम्रदराज व्यक्ति द्वारा उनके शरीर के अंगों पर टिप्पणी करने के भयानक अनुभव का जिक्र किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब मैं मलाड में रहती थी तो मुझे नहीं लगता कि कभी किसी ने मुझ पर इतना बुरा कमेंट किया होगा। मैं सेव पूरी लेने के लिए नीचे गईऔर एक अंकल जो मेरे पिता से भी बड़े होंगे, वह स्कूटी पर आ रहे थे।
आयशा ने आगे बात की" मैंने सोचा कि वह मेरे पिता को जानते होंगे इसलिए मैंने उनसे पूछा कि क्या हुआ, उन्होंने मुझे बोला कि "मेरे स्तन अच्छे हैं" । यह बोल कर वो अंकल चले गए। मैं यह सुन के समझ नहीं पाई की क्या बोलूँ। इस बीच वर्क फ्रन्ट की बात करें तो अभी आयशा को काफी प्रोजेक्ट मिल रहे हैं लेकिन वह सोच समझ कर चुनाव कर रही हैं।
