टीवी मसाला

Yeh Hai Mohabbatein फेम शिरीन मिर्जा और हसन सर्ताज के घर गूंजी किलकारी, शादी के 3 साल बाद मां बनीं एक्ट्रेस

Yeh Hai Mohabbatein Fame Shireen Mirza And Hasan Sartaj Become Parents: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा और हसन सरताज के घर किलकारी गूंजी है। कपल शादी के करीब साढ़े तीन साल बाद मम्मी-पापा बने हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद पोस्ट शेयर कर दी है। शिरीन और हसन को खूब सारी बधाइयां भी मिल रही हैं।

Image

शिरीन मिर्जा और हसन सरताज के घर गूंजी किलकारी

Yeh Hai Mohabbatein Fame Shireen Mirza And Hasan Sartaj Become Parents: टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की सिम्मी बनकर सबका दिल जीतने वाली शिरीन मिर्जा की जिंदगी का नया चैप्टर शुरू हो चुका है। शिरीन मिर्जा और उनके पति हसन सरताज शादी के करीब साढ़े तीन साल बाद मम्मी-पापा बने हैं। शिरीन मिर्जा और हसन सरताज के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा है। ये खुशखबरी खुद शिरीन मिर्जा (Shireen Mirza) और हसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। बेटे के जन्म से जुड़ी 'ये है मोहब्बतें' एक्ट्रेस की ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं फैंस भी शिरीन मिर्जा और हसन सरताज को बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं।

'ये है मोहब्बतें' एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा (Shireen Mirza) और हसन सरताज ने बेटे के जन्म के लिए अल्लाह का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ये एक बेटा है। अल्लाह का शुक्र है। हम इस आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत ज्यादा आभारी हैं। अल्लाह की देन से हमें एक नया प्यार मिला। हमें अपनी दुआओं में जरूर-जरूर याद रखें क्योंकि हम एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं।" शिरीन मिर्जा और हसन सरताज को बेटे के जन्म के लिए खूब सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। रश्मि देसाई ने कमेंट करते हुए लिखा, "बधाई हो।" कृष्णा मुखर्जी ने कमेंट किया, "बधाई हो मम्मी और डैडी।" मुस्कान कटारिया ने कमेंट किया, "हाय... बधाई हो।"

बता दें कि एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा (Shireen Mirza) और हसन सरताज ने अक्टूबर, साल 2021 में शादी रचाई थी। दोनों ने जयपुर में निकाह किया था, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। वहीं शिरीन के करियर की बात करें तो वह 'ये है चाहतें', 'बहुत प्यार करते हैं' और 'ढाई किलो प्रेम' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article